ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

डॉ. चरणदास महंत के निवास पहुंचे दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेताओं का जुटा जमावड़ा

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के निवास पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पहुंचे। इस दौरान उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

डॉ. महंत के निवास पर कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत तथा पुत्र सूरज महंत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में दीपक बैज, भूपेश बघेल, टी. एस. सिंहदेव, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, गंगा पोटाई, जयसिंह अग्रवाल, कवासी लखमा, उमेश पटेल, अटल श्रीवास्तव, गुरमुख सिंह होरा, अमितेश शुक्ल, राजकमल सिंघानिया, गुलाब कमरों, यू.डी. मिंज, विनय जायसवाल, मोहित करकेट्टा, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, अनीता शर्मा, अंबिका सिंहदेव, मालकित गैदु, राजेंद्र तिवारी, दीपक दुबे, संजय पाठक, प्रमोद चौबे, प्रमोद दुबे, ज्ञानेश शर्मा, अमित पांडे, घनश्याम राजू तिवारी, अमरजीत चावला, हरीश परसाई, मनोज चौहान, शोभा यादव, हसन खान, बबिता नतथानी, श्रीकुमार मेनन, राजेंद्र बंजारे, मनोज कंदोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

What's your reaction?

Related Posts