ब्रेकिंग खबरें

अपराधराष्ट्रीय

ओडिशा में जमुई जैसी घटना

बिहार के जमुई में छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ओडिशा से भी ऐसी ही एक घटना सामने आ गई, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया. ढेंकनाल में एक युवती के साथ सड़क पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है. घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

कपिलाश के रास्ते में हुई घटना

मामला ढेंकनाल और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कपिलाश को जोड़ने वाली सड़क का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवती और उसके साथ मौजूद युवक को घेरते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट भी की जाती है.

वीडियो में छोड़ देने की गुहार लगा रही युवती

वीडियो में युवती बार-बार लोगों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाती नजर आती है. इसके बावजूद वहां मौजूद कुछ लोग उसके साथ आक्रामक व्यवहार करते दिखाई देते हैं. घटना के कुछ अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें युवती खुद को वहां से जाने देने की अपील करती नजर आ रही है. मामले को लेकर ढेंकनाल के एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है.

18 सितंबर की है घटना

वहीं, संबंधित पुलिस स्टेशन के आईआईसी ने घटना को लेकर कुछ अन्य जानकारियां साझा की हैं. उनके मुताबिक घटना 18 सितंबर की है. दो जोड़े कपिलाश पर्यटन स्थल घूमने के बाद वापस लौट रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने एक जोड़े को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा और इसका विरोध किया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मौके पर विवाद शुरू हो गया. इसके बाद जब युवक और युवतियां वहां से लौटने लगे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया.

What's your reaction?

Related Posts