ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Holi Special Train: होली पर 1,244 स्पेशल ट्रेन का ऐलान, दुर्ग, बिलासपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

होली के त्योहार पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने देशभर के अलग-अलग जोन में 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को संभालने और यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इन होली स्पेशल ट्रेनों का ठहराव छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों दुर्ग और बिलासपुर के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी होगा, जिससे राज्य के यात्रियों को अपने गृह राज्यों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 70 फेरे संचालित होंगे. दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. वहीं दिल्ली, पटना, छपरा समेत अन्य जगहों के लिए अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी. 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध होगी और समय-सारणी अलग-अलग रूट के अनुसार तय की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन नंबर और शेड्यूल की जानकारी जरूर जांच लें।

What's your reaction?

Related Posts