ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजन

Siddhant Chaturvedi To Role Yuvraj Singh Biopic Film:  युवराज सिंह की बायोपिक में काम करना चाहते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी

अपनी फिल्म दो दीवाने सहर में को लेकर चर्चा में बने अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बार फिर अपने उस ड्रीम रोल के बारे में खुलकर बात की है, जो सालों से उनके दिल के बेहद करीब है। अपने कॅरिअर की शुरुआत क्रिकेट पर आधारित वेब सीरीज इनसाइड एज से करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बार फि र क्रिकेट की तरफलौटते हुए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक करने की इच्छा जताई है।

वायोपिक के संदर्भ में सिद्धांत ने कहा, मैं वर्ष 2019 से कहता आ रहा हूं और आज भी कहूंगा और कहूंगा, बल्कि इसे मैनिफेस्ट भी करता हूं एक दिन मुझे मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक करने का मौका मिले। उनकी जर्नी एक रोलरकोस्टर की तरह वाकई अविश्वसनीय रही है। मुझे वे न सिर्फ क्रिकेटर के तौर पर पसंद हैं, बल्कि व्यक्तित्व भी उनका शानदार है। मैं उनके क्रिकेट के साथ उनकी लाइफस्टाइल और समस्याओं के प्रति उनके जज्बे को सलाम करता हूं, जिस तरह उन्होंने परेशानियों को मात दी। सिद्धांत जल्द ही दिग्गज फिल्ममेकर श्री. शांताराम का चुनौतीपूर्ण बायोपिक में नजर आने वाले हैं। (Siddhant Chaturvedi To Role Yuvraj Singh Biopic Film: )

What's your reaction?

Related Posts