ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

भाजपा बना सकती है महिला उम्मीदवार !

  •  राज्यसभा चुनाव नामांकन भरने की अंतिम तिथि 5 मार्च,
  •  भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होली पूर्व

रायपुर। प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी चयन के लिए कुछ मापदंड तय हैं, इसमें बाहरी के बजाय स्थानीय को मौका देने पार्टी के भीतर से ही प्रत्याशी बनाने और 40 से 55 साल की आयुसीमा के निर्धारित की गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक भाजपा किसी महिला को राज्यसभा उम्मीदवार बना सकती हैं, इसके लिए जातिगत समीकरण के मुताबिक निर्णय लिए जाने के संकेत मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटें रिक्त हो रही है, इसमें एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस को मिलना तय सा है। सूत्रों की मानें तो राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही कुछ भाजपा नेताओं ने दिल्ली तक लॉबिंग की है, मगर ऐसे नेता दिल्ली से निराश होकर लौट आए हैं।

 दरअसल छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी का चयन की सूची मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन (जो अब राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं), प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय को ही तैयार करना है। अभी तक की स्थिति में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री साय पश्चिम बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं, वहीं मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष की भी विधानसभा सत्र को लेकर व्यस्तता देखी जा रही है, अकेले श्री जम्वाल कोई

निर्णय नहीं करेंगे, जबकि श्री नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पांच राज्यों के चुनाव में पूरी तरह व्यस्त हो चुके हैं। यही वजह है कि राज्यसभा को लेकर प्रदेश भाजपा के आला नेताओं में बहुत ज्यादा रूचि नजर नहीं आ रही है। उनके करीबियों का कहना है कि राज्यसभा प्रत्याशी का चयन आमतौर पर दिल्ली आलाकमान ही करता है, प्रदेश से केवल नामों की सूची भेजी जाती है, अब आलाकमान जिसे प्रत्याशी घोषित कर दे, प्रदेश इकाई उसका पालन करेगी। इस तरह भाजपा के भीतर यह मान लिया गया है कि प्रत्याशी चयन का अंतिम निर्णय दिल्ली आलाकमान ही करेगा। दूसरी ओर दिल्ली सूत्रों से जैसी खबरें मिल रही हैं, उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में किसी महिला को भेजे जाने के संकेत है। इन महिलाओं में कौन होगा? इसका खुलासा तो अधिकृत घोषणा के बाद ही होगा, लेकिन जातीय समीकरण के मुताबिक ओबीसी वर्ग से रंजना साहू और लक्ष्मी वर्मा, एससी वर्ग से किरण बघेल और सामान्य वर्ग से सरोज पाण्डेय जैसे नामों की चर्चा है। वहीं प्रथम और दूसरी पंक्ति के कुछ भाजपा नेताओं ने भी कोशिश की है, मगर उनके मुताबिक नतीजा सिफर दिखाई दे रहा है। बहरहाल राज्यसभा के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 5 मार्च निर्धारित है, संभवतः 1 या 2 मार्च तक भाजपा प्रत्याशी का नाम तय कर घोषणा कर सकती है, ताकि होली के पहले 3 मार्च तक विधायकों को राजधानी बुलाया जा सके। विधानसभा बजट सत्र को लेकर शनिवार 28 फरवरी से आगामी 8 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts