ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

भाजपा नेता पर भूपेश बघेल का गंभीर आरोप, कहा- 10 एकड़ में कर रहे अफीम की खेती, देंखे वीडियो

दुर्ग। भूपेश बघेल ने भाजपा किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकार पर दुर्ग ज़िले के ग्राम समोदा में 10 एकड़ खेत में अफ़ीम की अवैध खेती करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कल रात सूचना मिलते ही आज हम सब वहाँ पहुंचे हैं. बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हैं.

विनायक ताम्रकार को बहुत रसूख़दार आदमी बताया जा रहा है. उसका उठना बैठना बड़े अधिकारियों, मंत्रियों के साथ है.  बघेल ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि यह प्रोजेक्ट भाजपा किसान मोर्चा का है या मंत्रियों का है?

यह घटना छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बनी हुई है.

What's your reaction?

Related Posts