ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

रायपुर: स्वर्ण जयंती पर बेटियों को जागरूक करेगा कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज, महापौर के साथ देखेंगी ‘केरल स्टोरी-2’

रायपुर। राजधानी रायपुर का श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज (महिला मंडल) अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक अनूठा आयोजन करने जा रहा है। अपनी स्वर्ण जयंती को यादगार बनाने और समाज की बेटियों को वर्तमान सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के लिए महिला मंडल द्वारा कल, 11 मार्च को फिल्म केरल स्टोरी-2′ का विशेष चैरिटी शो आयोजित किया गया है।

महापौर होंगी मुख्य अतिथि

इस गरिमामयी कार्यक्रम में रायपुर की प्रथम नागरिक और महापौर श्रीमती मीनल चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वे न केवल कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी, बल्कि सिनेमा हॉल में समाज की बेटियों के साथ बैठकर फिल्म भी देखेंगी और उनसे संवाद करेंगी।

सामाजिक जागरूकता का उद्देश्य

महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा बेन सोलंकी ने बताया कि 50 साल का यह सफर समाज की महिलाओं की एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “आज के दौर में बेटियों को सामाजिक विषयों और सुरक्षा के प्रति सचेत करना अनिवार्य है। ‘केरल स्टोरी-2’ का यह चैरिटी शो महिला सशक्तिकरण और जागरूकता की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा।”

विशेष अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती वेलूबेन चावड़ा करेंगी। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत भाई राठौड़ और एमआईसी सदस्य श्री महेंद्र भाई खोड़ियार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर समाज का उत्साहवर्धन करेंगे।


कार्यक्रम की रूपरेखा:

  • दिनांक: 11 मार्च, 2026 (बुधवार)
  • समय: दोपहर 4:00 बजे
  • स्थान: PVR, सिटी सेंटर मॉल, पंडरी, रायपुर
  • आयोजक: श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज (महिला मंडल)

What's your reaction?

Related Posts