ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़धर्म एवं साहित्य

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेला: 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

रायपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आगामी 19 मार्च से 27 मार्च तक यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेनें चलाने, मौजूदा ट्रेनों के विस्तार और 10 एक्सप्रेस ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया गया है।

इन ट्रेनों का किया गया विस्तार


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने निम्नलिखित मेमू पैसेंजर ट्रेनों के रूट में विस्तार किया है। गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू अब यह ट्रेन रायपुर तक चलेगी। रायपुर से यह सुबह 05:00 बजे छूटेगी और रात 22:30 बजे वापस पहुंचेगी। रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू का विस्तार गोंदिया तक किया गया है। यह रायपुर और डोंगरगढ़ के बीच अपने पुराने समय पर चलेगी, जबकि डोंगरगढ़ से गोंदिया के बीच नई समय सारणी लागू होगी।
मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल (06886/06885) चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रात 02:40 बजे प्रस्थान कर तड़के 04:00 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। वापसी में डोंगरगढ़ से रात 01:05 बजे प्रस्थान कर 02:20 बजे दुर्ग पहुँचेगी।


डोंगरगढ़ में इन एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

  1. बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस
  2. बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस
  3. बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस
  4. बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस
  5. रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
    (उपरोक्त सभी ट्रेनें अप और डाउन दोनों दिशाओं में रुकेंगी)

What's your reaction?

Related Posts