छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। राज्य सरकार ने 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है। इससे इन अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।
ईडी को मिली अभियोजन की मंजूरी
जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) को इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियोजन स्वीकृति मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद जांच एजेंसी अब आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर सकती है।
अधिकारियों के जेल जाने की आशंका
अभियोजन की मंजूरी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी या अन्य सख्त कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर कुछ अधिकारियों को जेल भी जाना पड़ सकता है।
मंत्रालय में लंबित थी फाइल
बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़ी फाइल लंबे समय से मंत्रालय में लंबित थी। हाल ही में मंत्री के हस्तक्षेप के बाद फाइल को मंजूरी दी गई, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो पाई। अब इस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।



















