टी20 विश्व कप 2026 अब कुछ ही दूर है। इस बीच टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज गई है। आप सोच रहे होंगे, अभी तो टी20 क्रिकेट का विश्व कप हुआ है, अब फिर कैसे। तो आपको बता दें कि हम यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की बात कर रहे हैं, जो अब कुछ ही दूर है। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से टी20 सीरीज खेल रही है, लेकिन अब तक खेले गए दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जो चिंता की बात हो सकती है।
साउथ अफ्रीका ने पहले दोनों मैचों में भारतीय टीम महिला टीम को पीटा
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले दोनों मैच टीम इंडिया हार चुकी है। बड़ी बात ये है कि दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया कभी खेल में नजर ही नहीं आई। पहले मैच की बात करें तो उसमें बैटिंग के दौरान भारतीय टीम सात विकेट पर केवल 157 रन बना सकी। साउथ अफ्रीका ने टारगेट को चार विकेट के नुकसान पर पांच बॉल शेष रहते ही जीत लिया। इसके बाद जब दूसरे मुकाबले की बारी आई तो भारतीय टीम केवल 147 रन ही बना सकी। जिसे साउथ अफ्रीका ने दो विकेट के नुकसान पर 17 बॉल शेष रहते हासिल कर लिया। इस तरह से दोनों मैच करीब करीब एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया हार गई।
सीरीज के तीन मैच बाकी, असली लक्ष्य टी20 विश्व कप जीतना
अभी सीरीज के तीन और मैच बाकी हैं। यानी टीम इंडिया अपनी लय वापस पाकर सीरीज जीत सकती है, लेकिन ये काम काफी मुश्किल है। दरअसल लक्ष्य ये सीरीज जीतना नहीं है, बल्कि टी20 विश्व कप है। जो अब ज्यादा दिन दूर नहीं है। भारतीय टीम ने अभी तक एक भी बार टी20 का विश्व कप नहीं जीता है। हाल ही में वनडे विश्व कप पर भारतीय महिला टीम ने कब्जा किया है, इसलिए इस फॉर्मेट में भी उम्मीद की जा रही है, लेकिन अभी जो दो मैच हुए हैं, उससे लगता है कि इस बार भी हाथ खाली रह जाएंगे।
12 जून से शुरू होगा टी20 विश्व कप, 14 जून को भारत का पहला मुकाबला
आपको याद दिला दें कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। इस बार ये टूर्नामेंट इंग्लैंड में होगा। पहले दिन इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से है। ये मैच 14 जून को खेला जाएगा। पाकिस्तान को तो महिला टीम हारा ही देगी, लेकिन उसके बाद असली परीक्षा होगी। देखना होगा कि इस सीरीज के बचे हुए तीन मैचों और उसके बाद टी20 विश्व कप में टीम इंडिया कैसे प्रदर्शन करती है।

ये पढ़ना न भूलेंः
- जशपुर विमान हादसा: आरा पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, पायलट-को-पायलट की मौत की आशंका
- जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को राहत देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में बड़ी कार्रवाई, ‘बादाम देने’ वाले वीडियो के बाद एक्शन
- जापान में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, इमारतें हिलीं; सुनामी का अलर्ट जारी
- टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, इस बार भी खिताब दूर की कौड़ी



















