ब्रेकिंग खबरें

खेल

KKR को जल्द से जल्द करने होंगे ये 3 बदलाव, नहीं तो टूट जाएगा प्लेऑफ का सपना

नई दिल्ली: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक काफी ज्यादा खराब रहा है। वह पांच में से एक भी मुकाबला नहीं जीत पाए हैं। केकेआर का सिर्फ एक पॉइंट है और वे पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। एकमात्र पॉइंट भी उनको पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच धुलने की वजह से मिला था। हालांकि केकेआर को अगर अब भी प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव करने होंगे।

कोलकाता नाइटराइडर्स के कीवी ओपनर फिन एलन अब तक पूरी तरह से फेल रहे हैं। ऐसे में एलन को बाहर कर केकेआर को एलन के जोड़ीदार टिम सीफर्ट को मौका देना चाहिए। सीफर्ट अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं।

अपनी रफ्तार के लिए मशहूर उमरान मलिक कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पा रहे हैं। केकेआर को उनको वैभव अरोड़ा की जगह प्लेइंग 11 में मौका देना चाहिए। वैभव अरोड़ा काफी खराब फॉर्म में चल रहे हैं और महंगे साबित हो रहे हैं।

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र को भी केकेआर ने अब तक एक भी मौका नहीं दिया है। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन जो केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदे थे, वो आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। ऐसे में उनको बाहर कर कोलकाता रचिन रविंद्र को मौका दे सकती है। रचिन तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं और एक अच्छे स्पिनर भी हैं। वो गेंदबाजी में भी अच्छा योगदान दे सकते हैैं।

What's your reaction?

Related Posts