ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

जशपुर विमान हादसा: आरा पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, पायलट-को-पायलट की मौत की आशंका

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा सामने आया। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है।

हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरा पहाड़ से उठती भयावह आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं। वीडियो दुर्घटना की गंभीरता को बयां करने के लिए काफी है।

प्रशासन मौके पर रवाना

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लाल उमेद सिंह भी मौके पर पहुंचने के लिए निकल चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

अन्य यात्रियों की जानकारी नहीं

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री भी सवार था या नहीं। प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।

आगे की जानकारी का इंतजार

 घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होने के बाद प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान जारी किए जाने की उम्मीद है। हम इस खबर को लगातार अपडेट करते रहेंगे।

रिपोर्ट: https://aajtakcg.com/

What's your reaction?

Related Posts