रायपुर। मोबाइल का फ्लिप कवर रिफंड कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को खमतराई पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी से झांसा देकर कुल 1,35,825 रुपये की ठगी की थी।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव (43 वर्ष), निवासी भनपुरी, ने 3 फरवरी 2026 को थाना खमतराई में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर मोबाइल कवर का रिफंड दिलाने का झांसा दिया और यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में कुल 1,35,825 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 75/2026 के तहत धारा 318(4), 238 बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देशन में टीम ने साइबर सेल के सहयोग से तकनीकी जांच की।
जांच के दौरान बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर आरोपी का पता पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चला। इसके बाद खमतराई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर आरोपी शशांक बैद्य (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे 22 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक के जरिए बैंकिंग जानकारी साझा न करें और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
- CG News: सरगुजा में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, 95% पंप हुए ड्राई, इंडियन ऑयल और एचपी के पंपों ने रोकी सप्लाई
- मोबाइल कवर रिफंड के नाम पर 1.35 लाख की साइबर ठगी, पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार
- Raipur Crime News: घर की नौकरानी ने उड़ाए ढाई लाख रुपये, लॉकर सहित फरार आरोपी गिरफ्तार
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से हुई थी पहचान
- छत्तीसगढ़ः नगरीय प्रशासन विभाग ने कसी कमर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुख्ता इंतजाम करने के आदेश




















