ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़खेल

छत्तीसगढ़ः पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार के चचेरे भाई के घर ED की दबिश

रायपुर/धमतरी:छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित भारतमाला परियोजना घोटाले की जांच की आंच अब रायपुर और अभनपुर से निकलकर धमतरी जिले के कुरुद तक पहुंच गई है। आज (27 अप्रैल 2026) अल सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकार के कुरुद स्थित निवास पर अचानक दबिश दी है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सुरक्षा के कड़े घेरे में कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह ईडी के अधिकारी तीन गाड़ियों में सवार होकर दर्जन भर से ज्यादा की संख्या में भूपेंद्र चंद्राकार के घर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही पूरे परिसर को सुरक्षा के कड़े घेरे में ले लिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति का घर के अंदर प्रवेश वर्जित कर दिया गया है और अंदर मौजूद लोगों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगा दी गई है। फिलहाल, ईडी की टीम घर के भीतर दस्तावेजों की सघन जांच कर रही है।

मुआवजा घोटाले के लगे गंभीर आरोप

ईडी और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को मिली शिकायतों के अनुसार, भूपेंद्र चंद्राकार पर केवल अभनपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश की अलग-अलग तहसीलों में भारतमाला घोटाले के नाम पर अपने करीबियों को करोड़ों रुपये का मुआवजा दिलाने का आरोप है। जांच एजेंसियों को इस संबंध में पुख्ता शिकायतों के साथ दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

इन क्षेत्रों में घोटाले के संकेत

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच का दायरा काफी बड़ा है। भूपेंद्र चंद्राकार पर मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में हेरफेर करने के आरोप हैंकि अभनपुर के  कायाबांधा क्षेत्र में करोड़ों रुपये का मुआवजा।दुर्ग और पाटन तहसीलों में भी करीबियों को भारी मुआवजा दिलाने के आरोप।राजनांदगांव के  देवादा तहसील में मुआवजा घोटाले का कनेक्शन।मगरलोड मेंयहां भी घोटाले में शामिल होने का अंदेशा।

What's your reaction?

Related Posts