ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया के AI वीडियो पर विवाद, कांग्रेस ने 8 थानों में शिकायत दर्ज

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक कथित AI जनरेटेड वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया है। वीडियो में  भूपेश बघेल को उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के साथ दिखाया गया है।  सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई है और अलग-अलग 8 थानों में शिकायत की है। पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। जिस इंस्टाग्राम पेज पर ये फुटेज अपलोड हुआ, पुलिस ने उस आईडी होल्डर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वहीं दूसरी ओर मामले के तूल पकड़ते ही, उस पेज को बैन कर दिया गया है। पुलिस वीडियो बनाने और वायरल करने वाले लोगों की पहचान कर रही है। महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। शुरुआत जांच में पता चला है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम के ‘कांग्रेस पोल खोल’ और ‘रैंडम छत्तीसगढ़’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई करने की बात कही। वहीं मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

SSP से मिले कांग्रेस कार्यकर्ता, 8 थानों में शिकायत

रविवार (26 अप्रैल) को कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सोमवार, 27 अप्रैल को कांग्रेस की ओर से जिले के 8 थानों में शिकायत दर्ज कराई गई।

What's your reaction?

Related Posts