ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में दवाओं पर सख्ती: CGMSC ने कई दवाओं पर लगाई रोक, अस्पतालों से मंगाए गए वापस

छत्तीसगढ़ में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए Chhattisgarh Medical Services Corporation Limited (CGMSC) ने कई दवाओं के उपयोग पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही राज्यभर के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से इन दवाओं को तत्काल वापस मंगाने के निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में CGMSC ने फेरस सल्फेट और फोलिक एसिड दवाओं के वितरण पर रोक लगा दी है. दवाओं की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद जांच प्रक्रिया शुरू की गई है. जांच पूरी होने तक राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई दवाओं को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए गए हैं.जानकारी के मुताबिक, यह दवाएं Cipco फार्मास्युटिकल्स द्वारा सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की गई थी. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए सभी अस्पतालों को स्टॉक तुरंत वेयरहाउस में जमा करने के निर्देश दिए हैं.

बताया जा रहा है कि जिन दवाओं पर रोक लगाई गई है, उन्हें जांच के लिए भेजा गया था, जहां उनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे। एहतियात के तौर पर मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन मरीजों को पहले से ये दवाएं दी जा चुकी हैं, उनके लिए वैकल्पिक दवाओं की व्यवस्था की जा रही है, ताकि इलाज प्रभावित न हो।

What's your reaction?

Related Posts