ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

रायपुर में कंवल प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर

राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. विधानसभा थाना क्षेत्र की इस फैक्ट्री में आधे घंटे पहले लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया है. मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, वहीं पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात है.

फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां पहुंचीं

फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं। फैक्ट्री में प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को धीरे-धीरे नियंत्रण में लाया गया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री में रखे सामान और मशीनों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा। वहीं, प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। आग लगने का प्रारंभिक कारण पुलिस की ओर से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts