ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंगराजनीति

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए CM, अग्निमित्रा पॉल,दिलीप घोष ने ली मंत्रिपद की शपथ

शुभेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल आरएन रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोलकाता केब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कम से कम 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता पहुंचे हैं। बीजेपी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हारने वाले दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा कल ही पेश कर दिया था। मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही टीएमसी के 15 साल का शासन खत्म हो गया है और पहली बार बंगाल में बीजेपी का सियासी सूर्योदय हुआ है।

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

चुनाव के वक्त ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया था कि वह शपथ ग्रहण समारोह में फिर से बंगाल आएंगे। पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा किया और इस समारोह में शिरकत की। शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पांव छुए और सिर झुकाया। इस कार्यक्रम के लिए 1 हजार से ज्यादा वीवीआईपी कार्ड भेजे गए थे। इसके अलावा 9 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया। साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शपथ ग्रहण का पंडाल खचाखच भरा हुआ था। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।

अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्रिपद की शपथ

West Bengal New CM Oath Live: अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वह आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं और 2019 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। वह बंगाल में मजबूत महिला चेहरा हैं। वह फैशन डिजाइनर से नेता बनी हैं।

दिलीप घोष बने मंत्री

दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली है। जानकारों का कहना है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। वह लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हैं और बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं। वह खड़गपुर सदर से विधायक हैं

कौन ले रहा मंत्री पद की शपथ

दिलीप घोष

अग्निमित्रा पॉल

अशोक कीर्तिनिया

निशीथ प्रमाणिक

What's your reaction?

Related Posts