ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगराष्ट्रीयव्यापार

PM की अपील का भी असर, 10 दिनों में EV Two Wheeler की सेल 100% से ज्यादा बढ़ी

कानपुर। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की अपील के चलते EV Vehicles की रफ्तार अचानक तेज हो गई है। मात्र 10 दिनों में इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक की बिक्री दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ गई है। शोरूम्स में अब सबसे ज्यादा भीड़ उन ग्राहकों की है जो रोजाना के पेट्रोल खर्च से बचने के लिए चार्जिंग वाला विकल्प तलाश रहे हैं।

 डीलर्स के अनुसार, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट, ईरान-इजराइल युद्ध से उपजे अंतरराष्ट्रीय हालात और भविष्य में ईंधन और महंगा होने की आशंका ने आम लोगों को EV Two Wheeler की ओर शिफ्ट होने के लिए मजबूर कर दिया है। कई लोकप्रिय EV मॉडल्स अब वेटिंग लिस्ट पर चले गए हैं।

सीधे शोरूम पहुंच रहे ग्राहक

पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की अपील अब सड़क स्तर पर दिखने लगी है। बीते 10 दिनों में कानपुर में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी की सेल दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई है। पहले जहां लोग EV खरीदने से पहले काफी सोच-विचार करते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में कस्टमर सीधे शोरूम पहुंचकर मॉडल्स की जानकारी ले रहे हैं और बुकिंग करा रहे हैं। सोसाइटी मोटर्स के जनरल मैनेजर सुमन कपूर ने बताया, “पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने मिडिल क्लास फैमिलीज की जेब पर सीधा असर डाला है। जो लोग पहले रोजाना 100-150 रुपये पेट्रोल पर खर्च करते थे, वे अब EV की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं क्योंकि रनिंग कॉस्ट बेहद कम है। घर पर चार्जिंग की सुविधा और कम मेंटेनेंस लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है।”

अप्रैल के मुकाबले मई में तेज उछाल

डेटा के अनुसार, 18 से 23 मई के बीच EV Two Wheeler की दैनिक सेल में अप्रैल की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस महीने कुल EV Two Wheeler (बाइक और स्कूटी) की बिक्री 401 यूनिट रही, जबकि EV कारों की बिक्री 94 यूनिट रही। थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी अच्छी तेजी देखी गई।

 EV के प्रमुख फायदे

1. Eco-Friendly: EV में साइलेंसर नहीं होता, इसलिए हानिकारक गैसें नहीं निकलतीं। यह जीरो पॉल्यूशन व्हीकल है।

2. Low Running Cost: पेट्रोल-डीजल की तुलना में प्रति किलोमीटर खर्च बहुत कम।

3. Low Maintenance: इंजन, गियरबॉक्स, स्पार्क प्लग या क्लच न होने से मेंटेनेंस खर्च न के बराबर।

4. No Oil Change: इंजन ऑयल, एयर फिल्टर या कूलेंट बदलने की जरूरत नहीं।

5. Instant Torque: एक्सीलेटर दबाते ही पूरा टॉर्क मिलता है, पिकअप लाजवाब।

6. Easy Driving: गियर बदलने की जरूरत नहीं, भारी ट्रैफिक में भी आरामदायक।

सरकार की सब्सिडी का फायदा

EV डीलर जेएस अरोरा ने बताया कि राज्य सरकार EV खरीद पर 5% तक की सब्सिडी दे रही है। उदाहरण के तौर पर, एक लाख रुपये की इलेक्ट्रिक स्कूटी पर ग्राहक को मात्र 95 हजार रुपये ही खर्च करने पड़ते हैं। बाकी राशि सरकार बाद में बैंक खाते में ट्रांसफर कर देती है।

फोर व्हीलर पर सीमित असर

टू-व्हीलर बाजार की तुलना में EV कारों पर असर अभी सीमित है। EV फोर व्हीलर सेगमेंट में करीब 4% की बढ़ोतरी हुई है। इसकी मुख्य वजह कारों की ज्यादा कीमत और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी बताई जा रही है। डीलर्स का मानना है कि अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ीं तो आने वाले दिनों में EV Two Wheeler की डिमांड 50% तक और बढ़ सकती है। कानपुर में इलेक्ट्रिक व्हीकल अब सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि लोकल ट्रैवल के लिए जरूरत बनते जा रहे हैं। लोग पेट्रोल की बजाय चार्जिंग को ज्यादा भरोसेमंद विकल्प मानने लगे हैं।

What's your reaction?

Related Posts