ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर अमित जोगी का बड़ा ऐलान, शुरू होगा ‘बेटा बचाओ अभियान’

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर उनके बेटे पूर्व विधायक अमित जोगी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने प्रदेशभर में ‘बेटा बचाओ अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है. यह अभियान युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने और उन्हें सही दिशा देने के उद्देश्य से चलाया जाएगा.

अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है. उन्होंने कहा, ‘न उपदेश, न भाषण, यह एक बेटे का दूसरे बेटे से कहना है.’ उन्होंने युवाओं से नशे को पूरी तरह से नकारने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया.

अमित जोगी ने की नशे से दूर रहने की अपील

अमित जोगी ने कहा कि नशे को ‘ना’ कहना ही असली जीत है. उन्होंने परिवारों, अभिभावकों और समाज के सभी वर्गों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं. उन्होंने लोगों से इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया.

What's your reaction?

Related Posts