ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजन

Kept Boyfriend बन गया था ललित मोदी ने बताया सुष्मिता सेन के साथ कैसा था अंदर का रिलेशन


Sushmita Sen Kept Boyfriend: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्स मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की लव लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में बनी रही। अब एक बार फिर से उनके रियल लाइफ लव इंट्रेस्ट रहे ललित मोदी ने अंदर को रिलेशन सब के सामने खोल कर रख दिया है।

Sushmita Sen Kept Boyfriend

गोल्ड डिगर नहीं है सुष्मिता सेन

ललित मोदी ने सुष्मिता और उनके सेल्फ मेड नेचर की तारीफ की है। इसके साथ ही जो अकसर सुष्मिता सेन पर “गोल्ड डिगर” के आरोप लगते रहते हैं उन्होंने इन आरोपों को भी पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि उनका रिश्ता कभी भी पैसे या आर्थिक लाभ के लिए नहीं था।

Sushmita Sen Kept Boyfriend

सुष्मिता ही उठाती थी हमारा खर्चा

ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन एक आत्मनिर्भर और सफल महिला हैं, जिन्होंने अपनी पहचान और करियर अपने दम पर बनाया है। उनके अनुसार, सुष्मिता आर्थिक रूप से पूरी तरह सक्षम थीं और कई मौकों पर दोनों की मुलाकातों तथा आउटिंग्स का खर्च भी उन्होंने खुद उठाया था।

Sushmita Sen Kept Boyfriend

खुद को बताया केप्ट बॉयफ्रेंड

उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर किसी को कोई टैग देना ही है, तो वह खुद को “केप्ट बॉयफ्रेंड” कह सकते हैं। मोदी का कहना था कि सुष्मिता को केवल उनके साथ रिश्ते की वजह से गलत तरीके से जज किया गया, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग थी।

Sushmita Sen Kept Boyfriend

पूर्व आईपीएल चेयरमैन ने सुष्मिता की तारीफ करते हुए उन्हें एक मजबूत, सेल्फ मेड और प्रेरणादायक महिला बताया। उन्होंने कहा कि उनके प्रति सम्मान आज भी कायम है और लोगों को बिना पूरी सच्चाई जाने किसी के चरित्र या इरादों पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। ललित मोदी के इस बयान ने एक बार फिर उस चर्चित रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है, जो अपने समय में काफी चर्चा का विषय बना था।

Sushmita Sen Kept Boyfriend

क्या होता है केप्ट बॉयफ्रेंड

Kept boyfriend या Kept man) ऐसे पुरुष को कहा जाता है जो आर्थिक रूप से अपनी महिला पार्टनर या प्रेमिका पर पूरी तरह निर्भर होता है। महिला ही उसके सारे खर्चे उठाती है और उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल का खर्च वहन करती है।

What's your reaction?

Related Posts