ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राजनीति

भूपेश बघेल राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के पर्यवेक्षक बनाए गए

रायपुर/नई दिल्ली। कांग्रेस नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

कांग्रेस की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, भूपेश बघेल चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी की रणनीति, विधायकों के साथ समन्वय और मतदान संबंधी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उनकी नियुक्ति को पार्टी नेतृत्व के भरोसे और संगठन में उनकी मजबूत भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में झारखंड जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में अनुभवी नेता को पर्यवेक्षक बनाए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भूपेश बघेल को संगठन और चुनावी प्रबंधन का लंबा अनुभव है, जिसके चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दे रही है। इसी रणनीति के तहत भूपेश बघेल को झारखंड में राज्यसभा चुनाव की निगरानी का दायित्व दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts