ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू, 17 जुलाई तक चलेगा; अधिसूचना जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 17 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार, इस मानसून सत्र में सदन की कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में राज्य से जुड़े विभिन्न विधायी और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

13 से 17 जुलाई तक चलेगा मानसून सत्र

नवा रायपुर विधानसभा सचिवालय ने आज सत्र की आधिकारिक अधिसूचना और दिनदर्शिका (डायरी) जारी कर दी है. विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा.

पांच दिन के सत्र में होंगी पांच बैठकें

पांच दिनों के इस मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी. इन पांच अहम बैठकों में सरकार वित्तीय और अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्य सदन के पटल पर रखेगी. पांच दिनों का सत्र होने के चलते ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सत्र काफी हंगामेदार रहेगा. विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरने का काम करेगी.

13 जुलाई (सोमवार): प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य

14 जुलाई (मंगलवार): प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य

15 जुलाई (बुधवार): प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य

16 जुलाई (गुरुवार): प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य

17 जुलाई (शुक्रवार): प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य (निजी संकल्प एवं विधेयक)

बता दें कि मानसून सत्र भले ही अवधि में छोटा हो, लेकिन इसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. प्रदेश के विभिन्न जनहित के मुद्दे, विकास कार्य, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बारिश और बाढ़ से जुड़ी तैयारियां, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषय सदन में उठ सकते हैं.

What's your reaction?

Related Posts