यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक ही दिन में 100 से ज्यादा ऑटो चालकों पर कार्रवाई की है। नियमों के उल्लंघन और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में यह अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान उन ऑटो चालकों को निशाना बनाया गया जो निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे थे या सड़क पर अव्यवस्था पैदा कर रहे थे। कई मामलों में चालान भी काटे गए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा, ताकि आम लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके। बिलासपुर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. यातायात पुलिस की कार्रवाई में 100 से अधिक आटो चालकों पर कार्रवाई की गई. वहीं पिछले एक माह में कुल 1177 नियम उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी और न्यायालयीन कार्रवाई की गई है.
100 से ज्यादा ऑटो चालकों पर की कार्रवाई
एएसपी रामगोपाल करियारे ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बैठकें लेकर आटो यूनियनों और चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई थी. विशेष रूप से यूनिफार्म पहनकर वाहन चलाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे चालकों की अलग पहचान सुनिश्चित हो सके.
पुलिस का कहना है कि इससे यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी और किसी विवाद या घटना की स्थिति में चालक की पहचान आसान होगी. शराब या अन्य नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष निगरानी रखी जा रही है.
नियमों के पालन पर दिया गया जोर
आटो चालकों को निर्धारित ड्रेस कोड अपनाने के लिए पहले ही सात दिन का समय दिया गया था। यातायात पुलिस का मानना है कि यूनिफार्म केवल औपचारिकता नहीं बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और जवाबदेही से जुड़ा कदम है। शहर में रोजाना हजारों लोग आटो सेवा का उपयोग करते हैं, ऐसे में यात्रियों को यह भरोसा होना चाहिए कि वाहन संचालित करने वाला चालक पंजीकृत और पहचान योग्य है. पुलिस का कहना है कि किसी विवाद, दुर्घटना, अपराध या असामाजिक गतिविधि की स्थिति में यूनिफार्म चालक की तत्काल पहचान में मदद करेगी.
लगातार की जा रही कार्रवाई
यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले एक माह में एक हजार 177 आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई दर्ज की गई. इनमें बिना यूनिफार्म वाहन संचालन, नियमों की अनदेखी, दस्तावेज संबंधी कमी और अन्य यातायात उल्लंघन शामिल रहे. पुलिस ने बताया कि पहले जागरूकता और समझाइश पर जोर दिया गया.


















