अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सुरक्षा बलों के डॉग स्क्वॉड ने भी अपनी खास भागीदारी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जवानों के साथ प्रशिक्षित कुत्तों ने भी योगाभ्यास किया। योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉग स्क्वॉड के जवानों और उनके प्रशिक्षित साथी डॉग्स ने अनुशासन और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया। योग करते हुए इनकी तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने। सुरक्षा बलों का कहना है कि योग न सिर्फ जवानों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रशिक्षित डॉग्स के लिए भी फिटनेस और सक्रियता बनाए रखने में मददगार साबित होता है।
योग दिवस पर डॉग स्क्वॉड ने जवानों के साथ किया योगाभ्यास
योग दिवस की सबसे खास बात यह रही कि जवानों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त डॉग्स ने भी विभिन्न योग गतिविधियों में हिस्सा लिया. जवानों और डॉग्स के बीच तालमेल और अनुशासन का यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा. कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवन के लिए बेहद आवश्यक है.
सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज परिसर में आयोजित योग सत्र में प्रशिक्षुओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए. प्रशिक्षित डॉग्स की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया. योगाभ्यास के बाद अधिकारियों ने सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया और इसके लाभों की जानकारी दी। कांकेर के सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया, जहां जवानों के साथ प्रशिक्षित डॉग्स ने भी योग कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।


















