ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

बलौदाबाजार: ACB–EOW का बड़ा एक्शन, शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित शराब कारोबारी अहिंदर के निवास और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई घंटों तक दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई। टीम अपने साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लेकर गई है।

सुबह शुरू हुई कार्रवाई, घंटों चली जांच

जानकारी के मुताबिक एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम सुबह ही कान्हा विहार पहुंच गई थी। दोपहर करीब 1 बजे तक अधिकारियों ने कारोबारी से पूछताछ की और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। कार्रवाई के दौरान आसपास के इलाके में भी हलचल का माहौल रहा।

आय-खर्च और कारोबारी रिकॉर्ड खंगाले

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों ने कारोबारी के आय-खर्च, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और अन्य वित्तीय गतिविधियों की पड़ताल की। कई अहम दस्तावेजों को जब्त कर आगे की जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया है। हालांकि कार्रवाई को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

शराब घोटाले से कनेक्शन की भी पड़ताल

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां इस कार्रवाई के दौरान छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले से जुड़े संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही हैं। जिले में इससे पहले आबकारी विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। ऐसे में इस कार्रवाई को काफी अहम माना जा रहा है।

आगे हो सकते हैं बड़े खुलासे

बताया जा रहा है कि जांच में मिले दस्तावेजों के आधार पर आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts