ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, ‘5वीं के छात्रों को 20तक पहाड़ा और फर्राटेदार इंग्लिश आनी चाहिए’

छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों में बुनियादी गणित और भाषा कौशल मजबूत होना चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि 5वीं कक्षा के छात्रों को 20 तक के पहाड़े याद होने चाहिए और वे अंग्रेजी भाषा को भी आत्मविश्वास के साथ बोल और समझ सकें, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्कूलों में बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने, शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और नियमित मूल्यांकन पर जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केवल पाठ्यक्रम पूरा करने के बजाय विद्यार्थियों के मूलभूत ज्ञान और कौशल विकास पर फोकस किया जाए।

‘बच्चों को फर्राटेदार इंग्लिश आनी चाहिए’

नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ मंगलवार (23 जून) को बैठक की. इस मीटिंग में मंत्री ने शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कहा कि 5वीं कक्षा तक विद्यार्थियों को 20 का पहाड़ा आना चाहिए और 8वीं तक के स्टूडेंट्स से 25 तक का पहाड़ा बनना चाहिए. इसके साथ ही बच्चों को धाराप्रवाह हिंदी और अंग्रेजी बननी चाहिए.

इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है. साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को समय-समय पर स्कूलों के निरीक्षण करने और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

‘जर्जर भवनों को नष्ट करने के निर्देश’

स्कूल शिक्षा मंत्री ने जर्जर हो चुके स्कूल भवनों को नष्ट करने के लिए कहा है. अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे भवनों को चरणबद्ध तरीके से नष्ट किया जाए. भवनविहीन विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा जिला कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) द्वारा किये जाने के निर्देश भी दिए.

What's your reaction?

Related Posts