ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

मानसून ने छत्तीसगढ़ के आधे से ज्यादा हिस्से को किया कवर, कई जिलों में अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद से राज्य में मौसम बदला हुआ है. अब तक मानसून ने आधे से ज्यादा राज्यों को कवर कर लिया है. मध्य प्रदेश की सीमा से सटे कुछ ही जिले बचे हैं, जहां मानसून नहीं पहुंचा है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है.

सरगुजा संभाग में जोरदार बारिश

दंतेवाड़ा से एंट्री के बाद मानसून ने सरगुजा संभाग को भी कवर कर लिया है. जशपुर, मुंगेली, बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश हुई.

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने जशपुर, सरगुजा, कोरबा, गोरैला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, गरियाबंद और कोंडागांव के लिए चेतावनी जारी की है. आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई है. बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

किसानों के लिए मौका

लंबे वक्त से मानसून और जोरदार बारिश की आस लगाए बैठे किसानों के लिए अच्छी खबर है. खरीफ की फसल (जैसे – धान) की बुवाई के लिए सही मौका है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम से कम पांच इंच बारिश के बाद ही बुवाई की जानी चाहिए.

राजनांदगांव सबसे ठंडा शहर

छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा शहर राजनांदगांव रहा, जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में 25.5 डिग्री, बिलासपुर में 27.1 डिग्री, पेंड्रा रोड में 23 डिग्री, अंबिकापुर में 24 डिग्री, जगदलपुर में 23.5 डिग्री और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

What's your reaction?

Related Posts