ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

रायपुर: NIT के पास 7 संस्थानों पर नगर निगम की कार्रवाई, गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर ₹50 हजार का ई-चालान

रायपुर। स्वच्छता को लेकर मिली जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-7 ने जीई रोड स्थित एनआईटी के आसपास सात संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान गंदगी और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर संबंधित संस्थानों के संचालकों पर कुल 50 हजार रुपये का ई-चालान किया गया।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-7 की जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

जनशिकायत सही मिलने पर हुई कार्रवाई

नगर निगम के अनुसार, जीई रोड स्थित एनआईटी के आसपास स्वच्छता संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर सात अलग-अलग संस्थानों की औचक जांच की गई। निरीक्षण में सभी संबंधित स्थानों पर गंदगी और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पाया गया, जिससे शिकायत सही साबित हुई।

भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

निरीक्षण के बाद जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी संस्थानों के संचालकों को स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

नगर निगम ने स्वच्छ शहर अभियान के तहत नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts