ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बोर्ड की दूसरी परीक्षा आज से: प्रथम श्रेणी वाले 3703 छात्र भी फिर देंगे परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 8 जुलाई से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में केवल अनुत्तीर्ण और पूरक विद्यार्थियों ही नहीं, बल्कि पहली परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले 3703 छात्र भी श्रेणी सुधार (इम्प्रूवमेंट) के लिए शामिल होंगे। इस बार दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 83 हजार परीक्षार्थी दूसरी परीक्षा देंगे।

माशिमं के अनुसार कक्षा 10वीं में 46,543 और कक्षा 12वीं में 36,448 विद्यार्थियों ने दूसरी परीक्षा के लिए पंजीयन कराया है। बोर्ड की नई व्यवस्था के तहत मुख्य परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थी भी अंक सुधार के लिए दूसरी परीक्षा दे सकते हैं।

प्रथम श्रेणी प्राप्त करने के बावजूद बेहतर अंक हासिल करने की उम्मीद में 10वीं के 1,208 और 12वीं के 2,495, कुल 3,703 विद्यार्थी दोबारा परीक्षा देंगे। वहीं द्वितीय श्रेणी के 3,589 और तृतीय श्रेणी के 128 विद्यार्थियों ने भी श्रेणी सुधार के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे 36,539 तथा पूरक पात्रता वाले 39,032 विद्यार्थी भी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

22 जुलाई तक चलेगी परीक्षा

माशिमं के अनुसार 12वीं की दूसरी परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई तक तथा 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री सभी जिलों में भेजी जा चुकी है और सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पेपर लीक के बाद सुरक्षा पर विशेष फोकस

पिछले वर्ष 12वीं हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने की घटना को देखते हुए इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त की गई है। बोर्ड ने प्रश्नपत्रों के पैकेट में वन टाइम लॉक सिस्टम लागू किया है, जिसकी हर स्तर पर निगरानी की जाएगी ताकि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहे।

दूसरी परीक्षा के प्रमुख आंकड़े

श्रेणी10वीं12वीं
प्रथम श्रेणी (सुधार)1,2082,495
द्वितीय श्रेणी8652,724
तृतीय श्रेणी3593
अनुत्तीर्ण26,7659,774
पूरक17,67021,362

What's your reaction?

Related Posts