रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों और जिलों में पदस्थ आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं। तबादला आदेश जारी होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
8 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर
जारी आदेश के अनुसार, रिमिजियुस एक्का को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं, गजेन्द्र सिंह ठाकूर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा नियुक्त किया गया है. सुरूचि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का नया आयुक्त बनाया गया है. इसके अलावा, जयंत नाहटा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 8 IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं.
आदेश जारी



















