बिलासपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आया है। विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का विस्तार बिलासपुर तक करने की मांग पर रेल मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक अटल श्रीवास्तव को पत्र भेजकर सूचित किया है कि इस प्रस्ताव और उनके द्वारा उठाए गए अन्य विषयों का संज्ञान ले लिया गया है। रेल मंत्री के पत्र के अनुसार, वर्तमान में उठाए गए विषयों की जांच कराई जा रही है। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रेन विस्तार को लेकर कोई अंतिम स्वीकृति नहीं दी गई है।
विधायक अटल के पत्र के जवाब में रेल मंत्री ने कहा- उक्त विषय का लिया गया संज्ञान
यह प्रस्ताव अभी जांच के शुरूआती चरण में है। छत्तीसगढ़ रेल यूजर्स और यात्रियों के अनुसार, इस ट्रेन का बिलासपुर तक विस्तार होने से कई बड़े फायदे होंगे। सीधी रेल सुविधा दक्षिण भारत सिकंदराबाद/ हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को बिलासपुर से सीधी ट्रेन मिलेगी। इस रूट के विस्तार से लाखों यात्रियों का समय और यात्रा का खर्च कम होगा। इसके अलावा क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मुख्यालय को इसका उचित और सीधा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ रेल यूजर्स संगठन ने रेलवे बोर्ड और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मांग की है कि इस प्रस्ताव की तकनीकी, परिचालन और व्यावहारिक जांच को जल्द से जल्द पूरा कर सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके।


















