Raipur। राजधानी Raipur में ब्लैकमेलिंग और कथित हनीट्रैप का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना Police ने एक युवक की शिकायत पर दो युवतियों के खिलाफ ब्लैकमेल कर 25 हजार रुपये वसूलने, लगातार पैसे की मांग करने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज किया है। Police मामले की जांच कर रही है।
Police के अनुसार शंकर नगर निवासी जयंत चौधरी ने शिकायत में बताया कि मई 2026 में उसकी मुलाकात गुढ़ियारी निवासी नित्या सिंह और पायल उर्फ आंचल तिवारी से हुई थी। दोनों ने नौकरी दिलाने और पार्लर खोलने के नाम पर आर्थिक मदद मांगी। इसके बाद वे लगातार फोन और मैसेज के जरिए संपर्क में रहीं और मिलने का दबाव बनाती रहीं।
शिकायत के मुताबिक 14 जून को मुलाकात के दौरान दोनों युवतियों ने सिगरेट पीने का आग्रह किया। इसके बाद युवक और उसके साथी को चक्कर आने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी फोटो और वीडियो बना लिए गए। अगले दिन युवतियों ने फोन कर उनके साथ गलत हरकत होने का आरोप लगाया और मामला दबाने के एवज में पैसों की मांग शुरू कर दी। (Aajtakcg.Com)
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने, परिवार और कार्यालय में बदनाम करने तथा सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से घबराकर उसने 25 जून को तरुण नगर हाट बाजार के पास दोनों युवतियों को 25 हजार रुपये नकद दिए।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रुपये लेने के बाद भी दोनों युवतियां लगातार और पैसों की मांग करती रहीं। एक जुलाई को उन्होंने युवक की कार में रखे नकदी से भरे बैग पर हाथ साफ करने का प्रयास किया। वहीं 10 जुलाई को वे उसके कार्यालय पहुंचीं और स्टाफ के सामने गाली-गलौज करते हुए फिर झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी।
सिविल लाइन थाना Police ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। Police कॉल डिटेल, चैट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


















