अहमद खान की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ कड़े कॉम्पिटिशन के बावजूद बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल सहित 30 स्टार्स वाली ये फिल्म ‘अल्फा’ के रिलीज़ होने के बाद स्क्रीन कम मिलने के बावजूद फैमिली ऑडियंस को सिनेमाघरों में खींचने मे कामयाब हो रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने दूसरे वीकेंड के दौरान घरेलू स्तर पर 100 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि शुरुआती हफ्ते के बाद इस फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हुई है लेकिन फिर भी इसने अच्छा परफॉर्म किया है और दूसरे हफ्ते में 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है. ये साफतौर पर फिल्म में दर्शकों की लगातार बनी हुई दिलचस्पी को दिखाता है. अब इसने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले हफ्ते में 93.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद इसकी 8वे दिन की कमाई 4.50 करोड़, 9वें दिन 7.50 करोड़, 10वें दिन 9.75 करोड़, 11वें दिन 2.65 करोड़, 12वें दिन 3 करोड और 13वें दिन 2.35 करोड़ कमाए हैं.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 14वें दिन 2.15 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की 14 दिनों की कुल कमाई अब 125.05 करोड़ रुपये हो गई है.
‘वेलकम टू द जंगल’ ने वसूला अपना बजट
‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में दूसरे गुरुवार को गिरावट देखी गई लेकिन फिर भी इसने 14वें दिन बड़ा कमाल कर दिखाया है. दरअसल फाइनली इस फिल्म ने अपनी पूरी लागत वसूल कर ली है. दरअसल इस फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये है और 14 दिनों में इसने 125.05 करोड़ कमा डाले हैं. इसी के साथ ये फिल्म सेफ जोन में पहुंच गई है और सक्सेसफुल हो गई है. अब ये मुनाफा बटोरेगी. हालांकि इसे अब अजय देवगन की धमाल 4 से मुकाबला करना पड़ेगा. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ये नई रिलीज फिल्म के आगे तीसरे वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाएगी.


















