ब्रेकिंग खबरें

व्यापारराष्ट्रीय

मार्केट में नया IPO, एंकर निवेशकों ने लगाए 743.60 करोड़; आज से सब्सक्रिप्शन शुरू

लॉजिस्टिक्स और पैलेट पूलिंग सेवाएं प्रदान करने वाली लीप इंडिया (Leap India) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ आज यानी 7 अगस्त 2026 से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। निवेशक इस इश्यू में 11 अगस्त 2026 तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी का आईपीओ बाजार में आने से पहले ही निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

आईपीओ खुलने से एक दिन पहले, 6 अगस्त को कंपनी ने एंकर निवेशकों से सफलतापूर्वक 743.60 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने एंकर निवेशकों को 159 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 4,67,68,854 शेयर आवंटित किए हैं। एंकर बुक को मिले मजबूत प्रतिसाद को आईपीओ के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

जिन एंकर निवेशकों ने हिस्सा लिया उसमें मॉनिटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, मॉर्गन स्टेनले इंडिया इनवेस्टमेंट फंड, गोल्डमैन स्कैस इनवेस्टमेंट (मॉरिशस) लिमिटेड, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, सिटी ग्लोबल मार्केट्स मॉरिशस प्राइवेट लिमिटेड आदि शामिल है।

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड (LEAP India IPO Price band)

लीप इंडिया के आईपीओ का प्राइस बैंड 151 रुपये से 159 रुपये तक खुला रहेगा। कंपनी ने 94 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14946 रुपये का दांव लगाना होगा।

लीप इंडिया के आईपीओ का साइज 2480 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 3.02 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, मौजूदा निवेशक 2000 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

किसके लिए कितना हिस्सा आरक्षित रहेगा

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

कितना है जीएमपी? (LEAP India IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 19.50 रुपये के प्रीमियम पर आज यानी शुक्रवार को ट्रेड कर रहा है। आज जीएमपी 12.26 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ का ग्रे मार्केट में सबसे कम जीएमपी 3 रुपये प्रति शेयर रहा है।

आईपीओ से जुटाए 360 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी कर्ज चुकाने के लिए करेगी। वहीं, अन्य जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी

लीप इंडिया की शुरुआत 2013 में हुई थी। कंपनी शेयर एंड रियूज मॉडल पर काम करती है। कंपनी इक्निपमेंट पूलिंग, रिटर्नेबल पैकेजिंग, इनवेंट्री मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन आदि सर्विसेज ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, ऑटोमोटिव और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स आदि के प्रदान करती है।

जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, MUFG Intime India Pvt ltd को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 729.50 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2024 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 364.90 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, वित्त वर्ष 2026 में लीप इंडिया का नेट प्रॉफिट 62.30 करोड़ रुपये रहा था।

What's your reaction?

Related Posts