ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर ईडी की रेड

धमतरी। छत्तीसगढ़ के कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार सुबह ईडी की टीम ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर दबिश दी।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम दो अलग-अलग वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंची। टीम में सुरक्षा बलों सहित करीब आठ सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। सुबह से ही ईडी की टीम घर के भीतर मौजूद है और दस्तावेजों तथा अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में चर्चित कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल ईडी की ओर से छापे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े तथ्यों और बरामदगी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts