भारतीय बाजार में कार कंपनी Lamborghini की Lamborghini Urus Performante लॉन्च होगी. यह कार मात्र 3 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ती है. वहीं, इसमें इसमें ट्विन-टर्बो चार्ज्ड V8 इंजन लगाया गया है.

Lamborghini अपनी लग्जरी कारों के लिए जानी जाती है. Urus Performante 24 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी. दरअसल, यह एक मिड-लिफ्ट फेसलिफ्ट लग्जरी कार है. इसका दमदार इंजन इसे ओर खास बनाता है.
कार में यह है खास
Urus Performante के इंजन 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो चार्ज्ड V8 इंजन है. यह पावरफुल मॉडल 650cc से लेकर 666cc तक पावर जनरेट करने में सक्षम होगा. कंपनी का दावा है कि मात्र 3.3 सेकंड में यह कार 0 से 100kph की रफ्तार हासिल कर लेगी. जबकि कार की अधिकतम स्पीड 306kph है.

Lamborghini Urus Performante एसयूवी में वही 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन मिलता है जिसका इस्तेमाल फॉक्सवैगन की अन्य सहायक कंपनियों द्वारा भी किया गया है. लेकिन लेम्बोर्गिनी ने इंजन को फिर से ट्यून किया है और अब यह 666 hp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है जो कि Urus के मौजूदा मॉडल की तुलना में 16 hp का ज्यादा पावर देता है. हालांकि टॉर्क आउटपुट 850 Nm पहले की तरह बरकरार है. यह एसयूवी 3.3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 306 किमी प्रति घंटा है.

डिजाइन के लिए फ्रंट बम्पर, 22-इंच के अलॉय व्हील, एक नया रियर बम्पर, नया स्पॉइलर और कार्बन-फाइबर व्हील आर्चर को शामिल किया गया है. कार में कार्बन फाइबर हुड, डार्क कलर का इंटीरियर मिलेगा. कंपनी ग्राहकों को अपनी पसंद का डिजाइन भी ऑर्डर पर बनाकर देने की सुविधा प्रदान कर रही है. इसके ड्राइविंग मोड को अपडेट किया गया है, और इसे एक नया रैली मोड Strada, Sport और Corsa मोड मिला है. फिलहाल इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने कुछ खुलासा नहीं किया है.

सबसे खास बात यह है कि लेम्बोर्गिनी ने इस कार का वजन 47 किलोग्राम तक कम दिया है, लेकिन फिर भी, एसयूवी का वजन 2,150 किलोग्राम है. निर्माता ने वायु सस्पेंसन को हटा दिया है और इसे एडाप्टिव डैम्पर्स के साथ मजबूत स्टील स्प्रिंग्स के साथ रिप्लेस कर दिया है. इस वजह से, कार की ऊंचाई 20 mm कम हो गई है, इससे Urus Performante के स्टांस को बेहतर बनाने में मदद मिली है. इसका ट्रैक 16 mm चौड़ा हो गया है.



















