ब्रेकिंग खबरें

ज्योतिषधर्म एवं साहित्य

साल 2023 में इनको मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति, इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा नव वर्ष

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को विशेष दर्जा दिया गया है. शनिदेव को कर्मफल दाता, कलियुग का दंडाधिकारी कहा जाता है. नवग्रहों में शनि ग्रह को न्यायाधीश का दर्जा मिला हुआ है.

इसके साथ ही वह मकर और कुंभ राशि के स्वामी है. शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं. शनि 17 जनवरी 2023 को अपनी स्वयं की राशि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही ये 3 दशकों के बाद अपनी मूल त्रिकोण में प्रवेश करेंगे. शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि से साढ़ेसाती व ढैय्या खत्म हो जाएगी. जबकि कुछ पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. शनि देव 17 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 2 मिनट पर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.

साल 2023 में इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती

शनि 30 साल बाद दोबारा से 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. इसके अलावा मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी. मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण, कुंभ राशि पर दूसरा और मकर राशि पर अंतिम चरण रहेगा. वहीं, साल 2023 में मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती के अलावा कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी.

किसी भी राशि पर शनि की साढ़ेसाती तीन चरणों में चलती है. पहला,दूसरा और तीसरा चरण. दूसरा चरण सबसे ज्यादा कष्ट कारी माना जाता गया है. इस चरण में व्यक्ति को असफलताएं, बीमारियां और दु्र्भाग्य का साया रहता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण आर्थिक,दूसरा पारिवारिक और तीसरा चरण में सबसे ज्यादा सेहत पर पड़ता है.

साढ़ेसाती से मुक्ति के उपाय

शनि साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने या खत्म करने के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना गया है. शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है. शनिवार के दिन शनिदेव के दर्शन और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना जाता है. शनिदोष से मुक्ति पाने के लिए शनि देव से संबंधित तेल, काला कपड़ा, काली उड़द और काले कंबल का दान करना चाहिए.

What's your reaction?

Related Posts