ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा, रविवार को कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड

संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए 31 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन सिनेमाघरों में इसकी पकड़ कमजोर होने के बजाय और मजबूत होती नजर आ रही है। शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत करने वाली फिल्म ने बाद के हफ्तों में ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिल कर चुकी है।

31वें दिन कमाई में आया बड़ा उछाल

‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 31वें दिन करीब 22.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर करीब 122.13 करोड़ रुपये हो गया है। खास बात यह है कि 31वें दिन की कमाई पिछले दिन के मुकाबले करीब 37.9 फीसदी अधिक रही।

फिल्म की यह कमाई इसलिए भी खास है क्योंकि शुरुआत में इसे बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी प्रतिक्रिया मिली थी। पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन काफी सीमित रहा, लेकिन तीसरे और चौथे हफ्ते में दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ी। चौथे हफ्ते में ही फिल्म ने करीब 61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। पहले और दूसरे हफ्ते जहां फिल्म के लिए लाखों कमा पाना मुश्किल था। वहीं, अब ये करोड़ों में नोट छाप रही है। यही नहीं ‘हनुमान अंश’ बिग बजट फिल्में ‘टॉक्सिक’ और ‘मिर्जापुर’ जैसी फिल्मों के भी छक्के छुड़ा रही है। ऐसे में फिल्म के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

संडे को ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। फिल्म को शुरुआत में मात्र 25 स्क्रीन मिली थीं। वहीं, फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद तीसरे हफ्ते से ‘हनुमान अंश’ ने अपनी कपड़ बनानी शुरू कर दी। वहीं, चौथे हफ्ते तो फिल्म ने गदर ही काट दिया। इसने वीकेंड पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। फिल्म ने जहां शनिवार को 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, संडे यानी 31वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 22.75 करोड़ रुपये कमा डाले। ये रिलीज से अब तक की फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 122.13 करोड़ हो गया है। फिल्म की कमाई में अभी और बढ़त देखने को मिलेगी क्योंकि ये 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

वीक 11.08 करोड़ रुपये
वीक 20.40 करोड़ रुपये
वीक 310.40 करोड़ रुपये
वीक 461.00 करोड़ रुपये
डे 2910.00 करोड़ रुपये
डे 3016.50 करोड़ रुपये
डे 3122.75 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन122.13 करोड़ रुपये

What's your reaction?

Related Posts