ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बेमेतरा के छात्र की मौत, बहुमंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप

राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कई लोग इसकी चपेट में आए। इसी बीच घटना से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। हादसे में छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के छात्र युवराज सोनी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवराज सोनी दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। युवराज के पिता का नाम कन्हैया सोनी है। हादसे की खबर सामने आने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मलबे की चपेट में आया छत्तीसगढ़ का छात्र

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में कल 6 सितंबर को एक इमारत अचानक ढह गई. इस हादसे की चपेट में कई लोग आ गए. खबरों के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोग दब गए थे और इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे का शिकार छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का रहने वाला युवराज सोनी नामक एक कॉलेज छात्र भी हो गया. जानकारी के अनुसार, युवराज गंभीर रूप से घायल था जिसकी सोमवार को मौत हो गई.

गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती

युवराज सोनी को दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन भी पहुंच चुके थे. बता दें कि युवराज सोनी पढ़ाई के लिए दिल्ली आया हुआ था और वह यहां के मोतीलाल नेहरू कॉलेज का छात्र था. इमारत अचानक ढहने से युवराज मलबे की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.

कई लोग हादसे में घायल

इस हादसे में युवराज के अलावा कई और लोग भी इस इमारत की चपट में आए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं जिन 7 लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारों में शोक की लहर है. .

What's your reaction?

Related Posts