छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के अभियानों के बाद सशस्त्र नक्सली गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ा है, लेकिन सोशल मीडिया पर नक्सलियों के समर्थन में वीडियो सामने आने का सिलसिला जारी है। इन वीडियो में थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को ‘शहीद’ बताया जा रहा है और उनके पक्ष में कथित तौर पर वीडियो तैयार कर यूट्यूब पर अपलोड किए जा रहे हैं।
वीडियो में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली लीडर समेत कई कमांडरों को अमर बताया जा रहा है. इस सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर रख रही है. साथ ही पोस्ट की गई सभी वीडियों की जांच भी तेज हो गई है.
दिमागी नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत- उप मुख्यमंत्री
इस पूरे मामले पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दिमागी नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत है. सामज में जो लोग देश के खिलाफ बोलते हैं उनसे बचने और उन्हें रोकने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दिमागी नक्सलियों को सही रास्ते पर लाया जाएगा.
देश में राष्ट्र विरोधी तत्व – विधायक
वहीं यूट्यूब पर नक्सल समर्थन का वीडियो वायरल होने पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देश में बहुत से तत्व हैं, जो राष्ट्र विरोधी तत्व में सक्रिय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे ही तत्वों से लड़ रहे हैं, और हमकों उनके साथ होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह सभी दिमागी नक्सली है और इनके लिए जो भी उपनाम लगे वह सब सही है.
दिमागी नक्सलियों को डोज देने की जरूरत
पूरे मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यूट्यूब पर नक्सलियों को शहीद बताकर गाना अपलोड किया गया. अब दिमागी नक्सलियों को दिमागी डोज देने की जरूरत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही होम्योपैथी का डोज दे चुके हैं. कांग्रेस आज भी चुनाव जीतने के लिए नक्सलियों का सपोर्ट कर रही है.


















