छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी के 200 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन कैसे करना है, शैक्षणिक योग्यता क्या है और चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी, इसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है।
चयन की क्या होगी प्रक्रिया
आपको बता दें शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती के दौरान प्रचलित आरक्षण नियमों और संबंधित भर्ती नियमों का पालन किया जाएगा। इसमें होने वाली भर्ती चयन मंडल के माध्यम से होगी। इसके लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित जिला कलेक्टरों को आदेश की प्रति भेज दी गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) को भी भर्ती से संबंधित जानकारी दे दी गई है।
आवेदन इस दिन से
आपको बता दें पटवारी भर्ती के लिए ऑनलाइन (Patwari Exam) आवेदन की तारीख, परीक्षा तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य पात्रता शर्तों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके लिए जानकारियां CG Vyapam की ओर से भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद होगी।

















