ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Air India Flight Emergency Landing: फेल हुआ विमान का इंजन, हवा में अटकीं 140 जानें…

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में सवार सभी 140 यात्री सुरक्षित हैं और एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम तकनीकी जांच में जुटी है.

Air India Flight Emergency Landing: जयपुर एयरपोर्ट पर आज एयर इंडिया प्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 भोपाल से दिल्ली जा रही थी, लेकिन उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विमान का इंजन फेल हुआ. उड़ान के दौरान विमान में इंजन फेल होने की मिल रही जानकारी मिलने पर पायलट ने एहतियातन विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया.

इसके बाद फ्लाइट AI-1886 की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई. हालांकि, विमान के इंजन फेलियर वाली बात की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. बताया जा रहा है कि विमान में 140 यात्री सवार थे. यात्रियों को विमान से उतार कर अराइवल हाॅल में लाया गया है. अब एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम विमान की जांच करेगी.

जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया विमान

इसके बाद ही विमान को उड़ान भरने के लिए अनुमति मिल सकेगी. जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के इस विमान ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 8 बजकर 47 मिनट पर उड़ान भरी. इस विमान को अपने निर्धारित समय 08 बजकर 25 मिनट पर टेकऑफ करना था. इसके बाद विमान को सुबह 09 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचना था, लेकिन रास्ते में इसे जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया.

इससे पहले भी एयर इंडिया के एक विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि इससे पहले एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. विमान के कार्गों में धुएं का अलार्म बजा था. इसके बाद पायलट ने तुरंत लखनऊ एयरपोर्ट संपर्क करके एयर ट्रैफिक कंट्रोल से परमिशन मिलते ही लैंडिंग कराई. विमान के उतरते ही रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची.

फायर बिग्रेड और टेक्निकल एक्सपर्ट भी आए और विमान की जांच की गई. वहीं शुरुआती जांच के बाद बताया गया कि विमान में धुएं का कोई संकेत नहीं मिला. ऐसे में अलार्म कैसे बजा, इसकी जांच की गई.

What's your reaction?

Related Posts