ब्रेकिंग खबरें

राजनीतिराष्ट्रीय

अखिलेश के सामने ही भिड़े सपा नेता

समाजवादी पार्टी के दो नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने ही आपस में भिड़ गए. मामला लखनऊ में हुई 2027 विधानसभा चुनाव की बैठक का है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दोनों नेताओं के बीच तीखी कहासुनी हुई. इसके बाद पार्टी ने एटा और कासगंज की पूरी जिला इकाइयों को भंग कर दिया.

दरअसल, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में बैठक बुलाई गई थी. इसमें एटा और कासगंज के करीब 250 वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे. इसी बैठक के दौरान एटा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव और सपा नेता मंजीत यादव के बीच बहस हो गई. मंजीत यादव पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष रमेश यादव के भतीजे हैं. दोनों नेताओं के बीच कहासुनी बढ़ गई. इसके बाद दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग हुई. यह पूरा मामला अखिलेश यादव के सामने हुआ.

इस घटना के बाद सपा ने दोनों जिलों में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया. एटा और कासगंज के जिलाध्यक्षों को हटा दिया गया. दोनों जिलों की जिला कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई. इसके अलावा दोनों जिलों के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी को भी भंग किया गया है. सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल एटा और कासगंज के सभी पदाधिकारियों को भी भंग कर दिया गया है. प्रदेश फ्रंटल संगठनों के सदस्यों पर भी यह फैसला लागू हुआ है. एटा में चार विधानसभा सीटें हैं. इन सभी सीटों पर बीजेपी काबिज है. वहीं कासगंज की चार विधानसभा सीटों में तीन पर बीजेपी और एक पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है.

24 सितंबर से लखनऊ से रायबरेली दौड़ेगा PDA रथ

इसी बीच समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है. पार्टी 24 सितंबर से PDA रथ की शुरुआत करने जा रही है. यह रथ लखनऊ से रायबरेली जाएगा. अखिलेश यादव खुद PDA रथ लेकर रायबरेली पहुंचेंगे. अखिलेश यादव ने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रथ यात्रा को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि वह रथ से सपा विधायकों के घर पहुंचेंगे और वहां चाय पिएंगे. अब 24 सितंबर को PDA रथ के जरिए इस अभियान की शुरुआत होगी. समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी है. एक तरफ पार्टी PDA रथ के जरिए जमीन पर अपना अभियान आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है. दूसरी तरफ एटा और कासगंज में संगठन की पूरी इकाइयों को भंग कर दिया गया है. अब दोनों जिलों में नए संगठन के गठन की तैयारी होगी. वहीं 24 सितंबर को PDA रथ के जरिए अखिलेश यादव लखनऊ से रायबरेली जाएंगे.

What's your reaction?

Related Posts