ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

महादेव मनी लॉन्ड्रिंग केस: EaseMyTrip के निशांत पिट्टी पर ED की कार्रवाई, ₹59.60 करोड़ के शेयर अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी का आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़ी रकम का इस्तेमाल शेयर बाजार में किया गया। ED ने इस मामले में निशांत पिट्टी से जुड़े 59.60 करोड़ रुपये के शेयरों को प्रोविजनल तौर पर अटैच किया है। जांच एजेंसी मामले में पैसों के लेन-देन और शेयर बाजार में कथित निवेश से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

ईडी ने शेयर जब्त करने की अनुमति मांगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में ED ने पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की. इसमें 42 लोगों का नाम शामिल है. EBIX ग्रुप के चेयरमैन विकास गर्ग के साथ निशांत पिट्टी का नाम भी शामिल है. उन पर आरोप है कि महादेव सट्टा एप की रकम को पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) में लगाया. ईडी ने कोर्ट से अटैच किए गए शेयर को जब्त करने की अनुमति मांगी है. जांच एजेंसी ने इसे ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ बताया है. इसके साथ ही ईजमाय ट्रिप की ओर से जवाब का इंतजार किया जा रहा है.

विकास गर्ग के दिल्ली स्थित घर पर ईडी ने छापा मारा था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. वर्तमान में वे ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं. इस कार्रवाई के बाद बीजेपी ने उन्हें आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक पद से हटा दिया था. इसके साथ ही प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी थी.

तीन बार हो चुकी है पूछताछ

ED ने निशांत पिट्टी से तीन बार पूछताछ कर चुकी है. उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर संबंध से इनकार किया था. चार्जशीट में कहा गया है कि निशांत पिट्टी दुबई में रहने वाले स्काई एक्सचेंज के मालिक हरिशंकर टिबरेवाल के करीबी है. skyexchange को एजेंसी ने अवैध बेटिंग प्लेटफॉर्म बताया था. पिट्टी पर आरोप है कि पिट्टी ने तिबरेवाल की मदद की. ED के मुताबिक उन्होंने Skyexchange से अर्जित हुई अपराध की रकम को अलग-अलग स्तरों पर घुमाया यानी लेयरिंग करने में मदद की.

What's your reaction?

Related Posts