ब्रेकिंग खबरें

व्यापारट्रेंडिंगराष्ट्रीय

बिसलेरी को खरीदने की तैयारी में टाटा कंज्यूमर, 7000 करोड़ में खरीदने की तैयारी

दिग्गज ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी (Bisleri) कंपनी को देश की दिग्गज कंपनी टाटा (Tata) कंज्यूमर प्रोडेक्ट्स लिमिटेड खरीदने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार टाटा तकरीबन 7000 करोड़ रुपए में बिसलेरी को खरीदने जा रही है. हालांकि टाटा और बिसलेरी दोनों के ओर से इस डील को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आय़ा है. जिस तरह से इस डील की खबर सामने आई उसके बाद टाटा कंज्यूमर निफ्टी 50 में आज शीर्ष पर बनी हुई है, शुरुआती ट्रेड में कंपनी ने 2.5 फीसदी की बढ़त हासिल की.

टाटा की एफएमसीजी कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Products Limited) द्वारा करीब 7000 करोड़ रुपये में बिसलेरी ब्रांड को खरीदने की तैयारी में है. जहां पर बताया जा रहा है कि, बिसलेरी के प्रोमोटर्स के साथ कंपनी को खऱीदने के लिए करीब दो सालों से ये बातचीत चल रही थी जिसके बाद डील पर जल्द मुहर लगने वाली है.

बता दें कि टाटा ग्रुप अलग-अलग उत्पादों को निर्माण अलग-अलग कंपनियों के नाम से करता है. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्टर लिमिटेड पहले से ही पैकेज्ड ड्रिंकिंग पानी हिमालयन के नाम से बेचती है. इसके साथ ही टाटा कॉपर प्लस वॉटर और टाटा ग्लूको पैकेज्ड ड्रिंकिग वॉटर के क्षेत्र में काम करती है. बिजनेस एक्सपर्ट का कहना है कि अगर यह डील फाइनल हो जाती है तो टाटा ग्रुप पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बन जाएगी.

बिसलेरी के चेयरमैन रमेश चौहान जिनकी उम्र 82 साल हो चुकी है, उनका स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहा है और बिसलेरी ब्रांड को आगे ले जाने के लिए उनके पास कोई उत्तराधिकारी नहीं है जिसके चलते वे बिसलेरी का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं. उनकी बेटी जयंती की बिजनेस में कोई दिलचस्पी नहीं है. जिसे लेकर कहा जा रहा है कि, मौजूदा समय में टाटा समूह ऐसा है जो बिसलेरी ब्रांड को बेहतर तरीके से आगे ले जा सकती है. भरोसा जताते हुए कहा कि, टाटा के कल्चर, वैल्यू और ईमानदारी के कायल हैं. उन्होंने बताया कि कई दूसरी कंपनियां बिसलेरी को खरीदने के लिए तैयार थीं लेकिन टाटा उन्हें पसंद है. रमेश चौहान ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और टाटा कंज्यूमर के सीईओ सुनील डिसूजा से मुलाकात के बाद टाटा को बिसलेरी ब्रांड बेचने का मन बनाया है. रमेश चौहान ने कहा कि वो इन पैसों को पर्यावरण विकास, गरीबों के इलाज, जल संरक्षण जैसे कामों के लिए करेंगे.

रिपोर्ट के अनुसार बॉटल्ड वॉटर की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है. लोगों में साफ-सफाई को लेकर जागरुकता बढ़ी है. लोग खुले पानी से बचते हैं, वह स्वास्थ्य को लेकर जागरुक है, यही वजह है कि पैकेज्ड ड्रिंकिग वॉटर की मांग बढ़ रही है. कोका कालो इंडिया, किनली, पेप्सिको, अक्वाफिना, बैली, पार्ले एग्रो, आईआरसीटीसी का रेल नीर, जैसे ब्रांड लगातार अपना मार्केट शेयर बढ़ा रहे हैं. बिस्लेरी भी बाजार में अग्रणी ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी है.

What's your reaction?

Related Posts