ब्रेकिंग खबरें

खेल

एक दिन पहले मचाया तहलका, अगले दिन WWE स्टार की मौत

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. दुनियाभर के रिंग में अपनी जादू बिखेरने वाले जाने-माने रेसलर बेंजामिन सैटर्ली अब हमारे बीच नहीं रहे. महज 40 साल की उम्र में उनके अचानक दुनिया से चले जाने से पूरे रेसलिंग जगत में मातम पसर गया है.

बेंजामिन सैटर्ली के निधन की घोषणा 27 सितंबर 2026 को की गई. सबसे ज्यादा दिल दहलाने वाली बात यह है कि इस दुखद खबर से ठीक एक दिन पहले ही उन्होंने ‘AEW All Out’ इवेंट में हिस्सा लिया था और रिंग में अपना धमाकेदार मुकाबला लड़ा था. किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस खिलाड़ी को फैन्स ने कल ही रिंग में चीयर किया था, वह अगले ही दिन इस दुनिया को अलविदा कह जाएगा. 

बेंजामिन के अचानक जाने से उनके चाहने वाले और साथी रेसलर गहरे सदमे में हैं. हालांकि, उनके निधन के कारणों का अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है. इंग्लैंड के न्यूकैसल अपॉन टाइन में जन्मे बेंजामिन सटरले ने साल 2004 में अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी. 

अपनी जानदार एथलेटिक स्टाइल और हवा में उड़कर दांव लगाने की कला की वजह से वह बहुत कम समय में ग्लोबल स्टार बन गए थे. साल 2012 में उन्होंने WWE ज्वाइन किया, जहां उन्हें ‘एड्रियन नेविल’ और बाद में सिर्फ ‘नेविल’ के नाम से पहचाना गया. उन्होंने NXT में अपने जलवे बिखेरते हुए NXT चैम्पियनशिप और NXT टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की. मुख्य रोस्टर में आने के बाद उन्होंने WWE क्रूजरवेट चैंपियनशिप भी जीती. साल 2018 में WWE छोड़ने के बाद उन्होंने 2019 में AEW का दामन थामा और ‘PAC’ के नाम से रिंग में उतरे. 

What's your reaction?

Related Posts