ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयअपराध

निधि तिवारी को 24 घंटे निगरानी में रखता था बॉयफ्रेंड

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सुसाइड करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के एक-एक राज सामने आ रहे हैं. अब पुलिस जांच उसके बॉयफ्रेंड सोनू सिंह पर जाकर टिक गई है. पंजाब का रहने वाला युवक फिलहाल मोबाइल बंद करके गायब है. मृतका के परिजनों ने भी सोनू पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मां हेमलता तिवारी के मुताबिक, ”निधि तिवारी उनकी सबसे बड़ी बेटी थी. वह मोरवा के होटल जीएस ग्रैंड में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर जॉब करती थी, क्योंकि इस एरिया में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी NCL के ऑफिस हैं. यहां लोगों का आना-जाना बना रहता है.

NCL आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली एक कंपनी में इंजीनियर सोनू सिंह पंजाब का रहने वाला है. वह अक्सर सिंगरौली आता था और इसी होटल में रुकता था. इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई.

सोनू सिंह से वह अक्सर बात करती रहती थी. हमेशा उसके कान में ब्लूटूथ लगा रहता था, क्योंकि वह हमेशा उस पर ऑनलाइन और ऑफलाइन नजर बनाए रखता था. सोनू पंजाब के किसी जिले का रहने वाला है और दो बच्चों का पिता है.”

निधि की मां के मुताबिक, ”शादीशुदा होने के बाद भी निधि तिवारी सोनू से इतनी नजदीकी बना चुकी थी. उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उसके संपर्क में रही. सोनू उस पर अक्सर नजर बनाए रखता था. अगर घर में कोई रिश्तेदार आ जाए तो वह तरह-तरह के आरोप लगाता था. इसलिए निधि हमेशा ऑनलाइन रहती थी और ब्लूटूथ के जरिए उसके संपर्क में बनी रहती थी.”

हेमलता तिवारी के मुताबिक, निधि के पिता अशोक तिवारी भी यहीं जॉब करते थे. इसके बाद उनका ट्रांसफर हो गया था और वह इन्हें छोड़कर चले गए थे. कोई मतलब नहीं रखते हैं. तब से मैंने बच्चियों को लालन-पालन करके बड़ा किया.

जिस दिन घटना घटी, वह नीचे से पूजा-पाठ करके ऊपर गई और कान में ब्लूटूथ लगा लिया था. इसके बाद सोनू सिंह का कॉल आया कि, ”आंटी, जल्दी ऊपर जाओ, निधि फांसी लगा रही है.” तब हम लोग ऊपर गए. दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजा तोड़ने के बाद देखा तो वह पंखे में दुपट्टे से लटकी हुई थी. अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. निधि तिवारी का लिखा गया एक सोशल मीडिया स्टेटस अब उनके प्रशंसकों और पुलिस जांच के लिए अहम माना जा रहा है. वायरल पोस्ट में उसने लिखा, ”इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया… इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं. खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को…” उसकी यह पंक्तियां इस बात का साफ संकेत दे रही हैं कि वे किसी रिश्ते में भावनात्मक रूप से बेहद आहत थी और खुद को अकेला महसूस कर रही थी.

What's your reaction?

Related Posts