ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रेल मंत्री के दौरे की तैयारियों के बीच रायपुर स्टेशन पर बुकिंग एजेंटों में विवाद, मारपीट की शिकायत

रायपुर में आरपीएफ के राइजिंग डे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रस्तावित दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इसी बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग का काम करने वाले दो एजेंटों के बीच विवाद सामने आया है। एक एजेंट ने दूसरे एजेंट के कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

जीआरपी में की शिकायत

मामले को लेकर संबंधित एजेंट ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में दूसरे बुकिंग एजेंट के लड़कों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल विवाद की वजह क्या थी और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ, इसे लेकर पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

दावा है कि रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में एजेंट पैकिंग की आड़ में गाड़ियों की अवैध बुकिंग करते है और इसी बुकिंग को लेकर विवाद हो गया और रिजवान रेल कारगो के लड़कों पर राधा स्वामी कारगो के लड़के के साथ मारपीट का आरोप है. शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उसने पूरे मामले की शिकायत जीआरपी से की और आरोपी युवक ने उसके साथ पार्सल ऑफिस के बाहर भी मारपीट की. जीआरपी के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है उसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी. 

रोजाना होता है विवाद

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक पार्सल ऑफिस में उक्त दोनो एजेंट के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है. एक एजेंट को गाड़ियों के पैकिंग का और दूसरे को फोटो कॉपी का टेंडर मिला है. लेकिन दोनो एजेंट के लड़के वहां गाड़ियां पार्सल के लिए आने वाले यात्रियों को पार्सल ऑफिस के गेट से खड़े होकर अपने ऑफिस ले जाने की कोशिश करते है और इसी बात को लेकर दोनो एजेंट और उनके लड़कों के बीच विवाद होता है.

रेल मंत्री ने किया पार्सल ऑफिस का दौरा तो ?

रेल मंत्री के दौरे को लेकर रायपुर रेलवे स्टेशन में तैयारियां जोरो पर है. लेकिन सवाल ये है कि यदि रेल मंत्री इस दौरे के दौरान पार्सल ऑफिस का दौरा करेंगे, या रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान पार्सल ऑफिस का दौरा करेंगे तो वहां उन्हें बड़ी संख्या में एजेंट मिलेंगे जिन्हें रायपुर रेल मंडल ने अनाधिकृत रूप से जगह दे दी हैं, जहां वे टेबल कुर्सी रखकर सारे काम करते हैं.

What's your reaction?

Related Posts