ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

शोएब ढेबर की तलाश तेज, ₹5 करोड़ रंगदारी मामले में रायपुर पुलिस ने घोषित किया इनाम

बिश्नोई गैंग के नाम पर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के आदेश के मुताबिक, शोएब ढेबर लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा है। इसी वजह से उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

पुलिस ने कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले व्यक्ति को निर्धारित इनाम दिया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही है।

यह है पूरा मामला

इससे पहले 14 सितंबर को कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को वॉट्सएप के जरिए विदेशी नंबर से धमकी दी गई थी. आनंद कुकरेजा को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी.जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था. लेकिन जमानत मिलने पर उसे छोड़ दिया गया.इसके बाद पुलिस ने दोबारा कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी की अनुमति ली. तब से शोएब ढेबर फरार है.

पुलिस विभाग से लीक हुई जानकारी ?

शोएब के फरार होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. खबर आ रही है कि, पुलिस ने अपने ही एक आरक्षक पर कार्रवाई की है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में पदस्थ आरक्षक शिवम द्विवेदी पर विभाग द्वारा लाइन अटैच कर दिया गया है. पुलिस इस मामले को लेकर तेजी से कार्रवाई कर रही है. शिवम पर पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने में लापरवाही बरतने का आरोप है

दूसरे राज्य में जांच शुरू

रायपुर पुलिस को अब शोएब के दूसरे राज्य में जाने की भी आशंका है. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है. टीमें दूसरे राज्यों में भी उसके संभावित ठिकानों को लेकर जानकारी जुटा रही हैं.

बताते चलें कि, कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने शोएब की तलाशी में तेजी से जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को वाट्सऐप के जरिए 25 करोड़ रुपए देने की धमकी दी गई थी. जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, बाद में छोड़ना पड़ा था.

What's your reaction?

Related Posts